आग लगने से दस घर जले, कई लाख की क्षति

सरिसवा : मझौलिया प्रखंड की हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर तीन व चार में गुरुवार को अचानक आग लगने से दस घर जलकर खाक हो गया. इस आगलगी में लाखों रुपया मूल्य की सामग्री जलकर राख हो गयी. अग्निपीड़ितों में शेख जैनुल, शेख कलीमुल्लाह, सज्जाद हुसैन, फैयाज, सराज, नेयाज, मेराज, एयाज, सैनुल्लाह, गुफरान शामिल […]

सरिसवा : मझौलिया प्रखंड की हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर तीन व चार में गुरुवार को अचानक आग लगने से दस घर जलकर खाक हो गया. इस आगलगी में लाखों रुपया मूल्य की सामग्री जलकर राख हो गयी. अग्निपीड़ितों में शेख जैनुल, शेख कलीमुल्लाह, सज्जाद हुसैन, फैयाज, सराज, नेयाज, मेराज, एयाज, सैनुल्लाह, गुफरान शामिल है.

ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तबतक सबकुछ जल चुका था. इधर, अग्निशामक दस्तां को सूचना दे दी गयी थी लेकिन आग बुझने के बाद ही अग्निशामक दस्ता पहुंचा. पंचायत के मुखिया सजदा तबस्सुम ने अग्निपीड़ितों को सरकार द्वारा प्रदत्त राशि दिलवाने की बात कही तथा अपने स्तर से सभी परिवार को चूरा, गुड़, मोमबती, सलाई दिया. बता दें कि मझौलिया थाना क्षेत्र में पिछले पांच दिनों के अंदर एक दर्जन से अधिक अगलगी की घटना हो चुकी है. जिससे लोगों में काफी दहशत व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >