चनपटिया (पचं) : शहर के वार्ड संख्या सात में सोमवार को सुबह अचानक हाइटेंशन तार टूटकर सहारा बैंक के पास गिर गया. इससे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. वैसे सुबह में स्कूली बच्चे प्रतिदिन की तरह विद्यालय जा रहे थे, तभी यह तार टूटकर गिर गया. संयोग था कि स्कूली बच्चे और कुछ मजदूर इसके जद में आने से बाल-बाल बच गये. आनन फानन में लोगों ने विभागीय अधिकारी से संपर्क साधने की कोशिश की, तो किसी ने फोन नहीं उठाया.
अंत में कुमारबाग ग्रिड में फोन कर बिजली को तत्काल बंद कराया गया. सूचना मिलते ही मौके पर विभाग के जोखू मिस्त्री पहुंचकर बिजली को बंद किया. लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना था कि विद्युत विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से विगत दो माह पहले ही नया पोल व तार बदल दिया. लेकिन अब तक ठेकेदार द्वारा किसी पोल पर कनेक्शन बॉक्स तक नहीं लगाया गया. इससे लोगों में आक्रोश है.
