भूमि विवाद में घायल महिला की हुई मौत

बेतिया : भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला की मौत एमजेके अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. परिजन महिला की लाश को लेकर घर चले गए. जब इसकी सूचना बैरिया पुलिस को मिली तो महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजेके अस्पताल भेजा. घटना के संबंध […]

बेतिया : भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला की मौत एमजेके अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. परिजन महिला की लाश को लेकर घर चले गए. जब इसकी सूचना बैरिया पुलिस को मिली तो महिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजेके अस्पताल भेजा.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र के बगही गुरवलिया टोला निवासी स्वर्गीय जुम्मन मियां की 70 वर्षीय पत्नी तविजन खातून 2 सप्ताह पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई. इस संबंध में परिजनों ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था और महिला को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया था. बताते हैं कि इलाज के दौरान अचानक महिला की मौत हो गई और परिजन महिला की लाश को लेकर घर चले गए.
जब इसकी सूचना बैरिया पुलिस को मिली तो लाश को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए एमजेके अस्पताल भेजा.जहां अंत्यपरीक्षण के बाद महिला की लाश को परिजनों को सुपुर्द कर दिया. साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >