छात्रा पर फब्तियां कसने पर दुकानदार की धुनाई

बेतिया : शहर के सुप्रिया रोड के समीप कोचिंग में पढ़ने जा रही एक छात्रा से छेड़खानी करना मजनू को महंगा पड़ गया. छात्रा की शिकायत पर लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस युवक को पकड़ कर थाना ले गयी. जहां दोनों पक्षों में सुलह के बाद युवक […]

बेतिया : शहर के सुप्रिया रोड के समीप कोचिंग में पढ़ने जा रही एक छात्रा से छेड़खानी करना मजनू को महंगा पड़ गया. छात्रा की शिकायत पर लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची नगर पुलिस युवक को पकड़ कर थाना ले गयी. जहां दोनों पक्षों में सुलह के बाद युवक से बांड बनवा कर मुक्त िकया.

साथ ही छात्रा से दूर रहने की हिदायत दी गई. जानकारी के अनुसार शहर की एक लड़की सुप्रिया रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में रोज पढ़ने जाती थी. इस दौरान वहां का एक पान का दुकानदार उसे देख फब्तियां कसता था. गुरुवार को छात्रा कोचिंग से लौट रही थी. अपनी आदत के अनुसार वह छात्रा को देख कर फब्तियां कसने लगा और अश्लील हरकत करने लगा.

इसे देख छात्रा व एक अन्य लड़का उसका विरोध किये, तो युवक उनसे उलझ गया और छात्रा के साथ के लड़के की पिटाई कर दी. तब आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और धुनाई शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >