दो करोड़ की चरस संग तस्कर गिरफ्तार

नरकटियागंज : नरकटियागंज में दो करोड़ रुपये मूल्य के अतिप्रशोधित नेपाली चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान इनरवा गांव निवासी असलम अंसारी 25 वर्ष के रूप में कई गयी है. एसएसबी कमांडेंट राजेश कुमार टिक्कू ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की […]

नरकटियागंज : नरकटियागंज में दो करोड़ रुपये मूल्य के अतिप्रशोधित नेपाली चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान इनरवा गांव निवासी असलम अंसारी 25 वर्ष के रूप में कई गयी है. एसएसबी कमांडेंट राजेश कुमार टिक्कू ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है.

जप्त चरस 10 किलोग्राम है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये कीमत आंकी गयी है. जानकारी के अनुसार एसएसबी मुख्यालय के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से भारी मात्रा में चरस की खेप लेकर नरकटियागंज के रास्ते तस्कर जाने वाले है. सूचना के आधार पर कामता चौबे एंड संस् पेट्रौल पम्प के पास डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान असलम अंसारी को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया जब बाइक की तलाशी ली गयी तो उसमें अलग अलग पैकेट में रखा हुआ 10 किलो चरस बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी के पास से 8 हजार भारतीय करेंसी व एक मोबाइल भी मिला है. एसएसबी के अधिकारी गहन छानबीन में लगे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >