बेतिया : बैंक अधिकारी बता खाते से 72 हजार उड़ाये

बेतिया : एसबीआई बैंक के अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने खाते से 72 हजार 30 रुपये उड़ा लिया. इस बाबत शहर के पिउनीबाग वार्ड संख्या-32 निवासी पुनीत कुमार राव ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पुनीत के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले […]

बेतिया : एसबीआई बैंक के अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने खाते से 72 हजार 30 रुपये उड़ा लिया. इस बाबत शहर के पिउनीबाग वार्ड संख्या-32 निवासी पुनीत कुमार राव ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि पुनीत के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. दर्ज प्राथमिकी में पुनीत ने बताया है कि उनके मोबाइल फोन आया. जब उसने कॉल रिसीव किया, तो फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई बैंक का अधिकारी बताया. उसके बैंक खाते का डिटेल पूछा.
पुनीत ने बताया है कि सुप्रिया रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शांतिनगर शाखा में उसका खाता है. जब वह खाते का अपडेट कराया, तो पाया कि साइबर अपराधियों ने उसके खाते से 72 हजार 30 रुपये की निकासी कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >