स्कॉर्पियो व ऑटो में टक्कर एक की मौत, तीन घायल

जगदीशपुर : नानोसती-जगदीशपुर मुख्य पथ शर्मा टोला के समीप मंगवार की रात स्कॉर्पियो व टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें टेंपो पर सवार एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि टेंपो चालक सहित दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतक की पहचान मझौलिया थाना के गुरचुरवा निवासी 60 वर्षीय महेंद्र पंडित के […]

जगदीशपुर : नानोसती-जगदीशपुर मुख्य पथ शर्मा टोला के समीप मंगवार की रात स्कॉर्पियो व टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें टेंपो पर सवार एक यात्री की मौत हो गयी, जबकि टेंपो चालक सहित दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

मृतक की पहचान मझौलिया थाना के गुरचुरवा निवासी 60 वर्षीय महेंद्र पंडित के रुप में हुई है. टेंपो पर सवार लोग गोपालगंज जिले के बरौली में आयोजित जय गुरुदेव सत्संग में हिस्सा लेकर लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष सूरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. जख्मी लोगों को इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महेंद्र पंडित को मृत्य घोषित कर दिया. वहीं जख्मी टेंपो चालक राधेश्याम यादव व दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
बताया जाता है कि टेंपो पर सवार लोग गोपालगंज जिले के बरौली में आयोजित सत्संग में शामिल होकर मझौलिया लौट रहे थे. नानोसती-जगदीशपुर मुख्य पथ शर्मा टोला के समीप टेंपो का डीजल खत्म हो गया. चालक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. इसी बीच विपरीत दिशा नानोसती की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक स्काॅर्पियो गाड़ी ने आमने-सामने टेंपो को टक्कर मार दिया, जिससे उसमें सवार महेंद्र पंडित, टेंपो चालक राधेश्याम यादव सहित दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्कॉर्पियो का चालक व उसमें सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. टेंपो में सवार जख्मी लोगों को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महेंद्र पंडित को चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया. वहीं, टेंपो चालक सहित दो बच्चों को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
खास बातें
सत्संग से वापस लौट रहे थे टेंपो सवार
सूचना पर पहुंचे जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने घायलों को जीएमएसीएच सह एमजेके अस्पताल में कराया भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >