बेतिया : भले ही सेविका-सहायिका बहाली में आइसीडीएस विभाग व अन्य लोगों की ओर से घालमेल की खेल शुरु किया गया हो, लेकिन इस खेल को रोकने के लिए जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने कदम उठा लिया है.
बहाली में धांधली या अवैध वसूली की शिकायत करने को लेकर लोग डीएम कार्यालय नहीं पहुंच सके. फौरन वे डीएम के ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट व ट्यूटर पर अवैध वसूली की शिकायत कर सकते हैं. फेसबुक पर शिकायत करने के बाद लोग साक्ष्य सहित डीएम कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत कर सकते हैं. डीएम के फेसबुक साइट पर यह भी बात सामने आयी है कि लौरिया व योगापट्टी सीडीपीओ कार्यालय की शिकायत लगातार मिल रही है.
अगर शिकायतकर्ता साक्ष्य के साथ डीएम को लौरिया व योगापट्टी के सीडीपीओ कार्यालय की शिकायत करते हैं, तो दोषियों पर कार्रवाई तय है. सेविका-सहायिका बहाली की प्रक्रिया पारदर्शितापूर्ण कराने के लिए डीएम का फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट आने के बाद बाद लोगों भी जागरूकता आने लगी है. लोग खुलकर फेसबुक बहाली में होने वाली धांधली व अवैध वसूली की शिकायत करने लगे हैं.
डीएम के इस पहल का आमलोगों ने काफी सराहा है. सामाज सेवी अविलर निलेश, अशोक जैन, पूनम झुनझुनवाला,राहुल राज, अखिलेश कुमार आदि का कहना है कि अगर डीएम की तरह सभी विभाग के पदाधिकारी कदम उठाये,तो एक तो भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगे. वही व्यवस्था में पारदर्शिता आयेगी. लोग ठगी या भ्रष्टाचार के शिकार नहीं होंगे. वही समाजसेवियों का यह भी कहना था कि सेविका-सहायिका बहाली में धांधली व अवैध वसूली के लिए बनाये गये खेल अब बिगड़ते दिख रहा है.
