फातमा खातून को दोपहर तीन बजे चाकू से गोद दिया

गौनाहा : मुख्यालय स्थित गौनाहा बाजार में मंगलवार को शराब के नशे में धुत पति महमूद मियां ने अपनी पत्नी पूर्व वार्ड सदस्य फातमा खातून को दोपहर तीन बजे चाकू से गोद दिया. अचेतावस्था में उसे गौनाहा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर […]

गौनाहा : मुख्यालय स्थित गौनाहा बाजार में मंगलवार को शराब के नशे में धुत पति महमूद मियां ने अपनी पत्नी पूर्व वार्ड सदस्य फातमा खातून को दोपहर तीन बजे चाकू से गोद दिया. अचेतावस्था में उसे गौनाहा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व वार्ड सदस्य खातून अपनी दुकान पर आम, सब्जी व अन्य फल बेच रही थी, इसी बीच नशे में धुत उसका पति आया और उस पर चाकू से वार कर दिया. चाकू उसकी पत्नी के पेट, हाथ तथा दाहिने पैर में लगी है. इस घटना को लेकर गौनाहा बाजार में चर्चा की स्थिति है.
नशे में धुत पति चाकू मारने के बाद फरार है. बयान लेने गौनाहा थाना से रेफरल अस्पताल पहुंचे थानाध्यक्ष राम अयोध्या पासवान ने बताया कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है. अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है. वैसे पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >