प्रखंड परिसर से आवास सहायक की बाइक उड़ाई

नरकटियागंज : प्रखंड कार्यालय परिसर में चोरों की गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं. चोर आए दिन साइकिल पर हाथ तो साफ करते रहे हैं, अब बाइक पर भी हाथ साफ करने लगे हैं. प्रखंड कार्यालय में इंदिरा आवास सहायक के पद पर कार्यरत सिकटा प्रखंड के झूमका निवासी मोहम्मद नूर उल्लाह की […]

नरकटियागंज : प्रखंड कार्यालय परिसर में चोरों की गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं. चोर आए दिन साइकिल पर हाथ तो साफ करते रहे हैं, अब बाइक पर भी हाथ साफ करने लगे हैं. प्रखंड कार्यालय में इंदिरा आवास सहायक के पद पर कार्यरत सिकटा प्रखंड के झूमका निवासी मोहम्मद नूर उल्लाह की बाइक चोरों ने उड़ा ली है.

बाइक चोरी होने के बाद इंदिरा आवास सहायक ने शिकारपुर थाने में शिकायत की है. शिकायत में बताया है कि वह अन्य दिनों की तरह प्रखंड में गए थे, कार्यालय से जब बाहर निकले तो उनकी बाइक जिसका नंबर बी आर22-एस-3179 गायब मिली. बहुत खोजबीन करने के बाद जब बाइक का पता नहीं चला तो थाने में कर्मी ने शिकायत की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >