अपराधियों ने छात्र को चाकू मार नकदी व मोबाइल लूटे

बेतिया : शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आइटीआइ फील्ड में बाइक सवार अपराधियों ने छात्र को चाकू से गोद नकद व मोबाइल लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. लूट का शिकार हुआ जख्मी छात्र बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना के कटैया निवासी अरविंद बड़घरिया […]

बेतिया : शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आइटीआइ फील्ड में बाइक सवार अपराधियों ने छात्र को चाकू से गोद नकद व मोबाइल लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. लूट का शिकार हुआ जख्मी छात्र बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना के कटैया निवासी अरविंद बड़घरिया बताया गया है,जो आईटीआई मोहल्ले में किराए के मकान में रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है.

छात्र को कमर, सिर, हाथ व पैर में चाकू मारी गयी है. जख्मी हालत में अरविंद को स्थानीय लोगों व उसके दोस्तों ने इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस को दिये बयान में अरविंद ने बताया है कि वह सोमवार की रात्रि करीब 8.30 बजे अपने रूम पार्टनर बाल्मीकि नगर गनौली के गोविंद प्रसाद के साथ चेक पोस्ट से सब्जी खरीद का डेरा पर लौट रहा था. जैसे ही वह आईटीआई फील्ड में पहुंचा,
दो बाइक पर सवार 5-6 अपराधी जबरन दोनों को रोक लिया. वे चाकू की नोक पर लूटपाट करने की कोशिश करने लगे. अपराधियों को देख उसका दोस्त गोविंद अन्य दोस्तों को बुलाने के लिए आईटीआई मोहल्ले की ओर दौड़े.अरविंद ने अपराधियों का विरोध किया, तो वे चाकू से उसके शरीर के कई हिस्सों पर वार कर घायल कर दिया.अरविंद के कमर, सिर, हाथ व पैर में चाकू लगी है.
गिरने के बाद अपराधी उसका तलाशी लिए और जेब में रखे सेल फोन लेकर फरार हो गए. बाद में राहगीरों ने उसे घायल देख एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज हो रहा है. बाद में राहगीरों ने उसे घायल देख एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज हो रहा है. नगर पुलिस छात्र का बयान दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेज दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >