किराना दुकान का ताला तोड़ कर चोरी

बेतियाः नगर थाना क्षेत्र के तीन लालटेन चौक के समीप अभय किराना स्टोर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपया सहित समान चोरी कर लिया है. इसको लेकर दुकानदार अजीत कुमार वर्णवाल ने नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दुकानदार ने […]

बेतियाः नगर थाना क्षेत्र के तीन लालटेन चौक के समीप अभय किराना स्टोर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपया सहित समान चोरी कर लिया है. इसको लेकर दुकानदार अजीत कुमार वर्णवाल ने नगर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दुकानदार ने बताया कि गुरुवार की शाम दुकान बंदर कर पुरानी गुदरी स्थित घर चला गया. सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा गल्ला संदूक में रखे 9 हजार रुपया तथा काजू का कई डिब्बा आदि समान गायब है. फौरन इसकी सूचना पुलिस को दिया. पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >