पिपरा गांव में छापेमारी करने गयी थी सहोदरा पुलिस, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसवाले चोटिल
नरकटियागंज : सहोदरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में रविवार की शाम अवैध शराब के कारोबारियों ने छापेमारी करने गयी सहोदरा पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. पुलिस टीम को देखते ही कारोबारी उग्र हो गये और पहले लाठी डंडा से वार किया फिर पथराव करते हुए उन पर लाल मिर्च पाउडर झोंककर फरार हो गये. हालांकि इस घटना में पुलिस ने एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि शराब के अवैध कारोबारियों पर पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर केस दर्ज की गयी है.
कारोबारियों के हमले से थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस बल चोटिल हुए हैं. पुलिस को सूचना मिली पिपरा गांव में चिरैया देवी के घर में शराब बनाने और पिलाने का काम किया जा रहा है. सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के आदेश पर थानाध्यक्ष सदलबल पिपरा गांव पहुंचे. जैसे ही टीम चिरैया देवी के घर के पास पहुंची, घर के
शराब के साथ पांच
तस्कर िगरफ्तार –
नरकटियागंज में शराब…
लोगों ने लाठी डंडा से हमला बोल दिया. जब पुलिस उग्र हुई तो घरवालों ने पथराव करना शुरू कर दिया. इसके बाद रिजर्व पुलिस की कार्रवाई नहीं रुकी तो घर की महिलाओं ने डिब्बे में रखी लाल मिर्च पाउडर को पुलिस कर्मियों पर झोंकना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस टीम में खलबली मच गई और इसका फायदा उठाकर कारोबारी गन्ने की खेत से होते भाग गये. हालांकि पुलिस ने एक महिला कारोबारी रानी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. महिला पुलिस की टीम उसे लेकर थाने पहुंच गयी. इससे पहले सहोदरा पुलिस ने नशे की हालत में चार लोगों को प्रेम नगर गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में कठिराओं के रोहित महतो, भितिहरवा आश्रम के सुनील मांझी, भवानीपुर के राजेश मांझी और प्रेमचंद्र सिंह शामिल .है इसके अलावा बड़ा गांव में पुलिस ने शराब के अवैध कारोबारी माठाला और प्रतिमा देवी को गिरफ्तार किया. उनके घर से 12 लीटर चुलाई शराब और दो सौ लीटर शराब बनाने का पास विनष्ट किया गया.
कारोबारियों ने पुलिस टीम पर भांजी लाठी
किया पथराव
सहोदरा थाना अध्यक्ष के आंखों
में मिर्ची पाउडर झोंक भागे कारोबारी, एक महिला गिरफ्तार
बख्शे नहीं जायेंगे पुलिस टीम पर हमला करने वाले : एसडीपीओ
एसडीपीओ मोहम्मद निसार ने बताया सहोदरा थानाध्यक्ष को कारोबारियों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. उन्हें किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा.
