बेतिया : बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने ट्रक व्यवसायी के दो लाख रुपए उड़ा लिये. घटना सोमवार की दोपहर की है. घटना की सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उचक्कों के करीब तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दी है.
बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपये उड़ा ले गये
बेतिया : बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने ट्रक व्यवसायी के दो लाख रुपए उड़ा लिये. घटना सोमवार की दोपहर की है. घटना की सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर […]

ट्रक व्यवसाय पप्पू सिंह बालू छापर के रहने वाले हैं. एसबीआई एडीवी शाखा से रुपये की निकासी कर स्टेशन चौक स्थित राय जांच घर में गए थे. रुपये अपनी बाइक की डिक्की में रखे थे. इसी दौरान उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार व्यवसायी पप्पू सिंह सोमवार की सुबह नगर के उज्जैन टोला मोहल्ले में स्थित एसबीआई एडीवी शाखा में रुपए निकासी करने पहुंचे. उन्हें 3 लाख रुपये की निकासी करनी थी, लेकिन बैंक से उन्हें दो लाख रुपये ही मिला. रुपयों के लेकर अपनी बाइक की डिक्की में रख ली है.
फिर वे जांच घर में चले गए और जांच घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर अंदर प्रवेश कर गए. कुछ देर के बाद बाहर निकले तो देखा कि बाइक की डिक्की खुली है और रुपये गायब हैं. उन्होंने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान वहां पहुंचे.
आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कराया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की सूचना मिली है. सूचना पाकर खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर शुरू कर दी गयी है. हालांकि, अभी तक इस मामले में आवेदन नहीं मिला है.
मुख्य बातें
ट्रक व्यवसायी ने एसबीआई एडीबी शाखा से की निकासी
सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष, मामले की जांच शुरू