बेतिया : जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. आक्रोशित परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. इसके कारण कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही. अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज व उनके परिजन दुबके रहे. मृतक प्रसूता नौतन थाना क्षेत्र के खापटोला निवासी नौशाद आलम की पत्नी तमन्ना खातून बतायी गयी है. हालांकि, हंगामा की सूचना मिलते ही प्रभारी अस्पताल अधीक्षक डॉ शिवचंद्र भगत मौके पर पहुंचे. गुस्साये परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.
एमजेके अस्पताल में प्रसूता की मौत पर जमकर हंगामा
बेतिया : जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. आक्रोशित परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे. इसके कारण कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही. अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज व उनके परिजन दुबके रहे. मृतक प्रसूता नौतन थाना […]

बताया जाता है कि जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में नौतन थाना क्षेत्र के नौशाद आलम की गर्भवती पत्नी तमन्ना खातून को परिजनों ने प्रसव के लिए पांच जून को प्रसव वार्ड में भर्ती कराया था.
एमजेके अस्पताल में
चिकित्सकों ने तमन्ना खातून का प्रसव सर्जरी कर कराया. इसी दौरान अचानक बुधवार की रात तमन्ना की हालत बिगड़ने लगी. करीब 11 बजे उसकी मौत हो गयी. तमन्ना की मौत से गुस्साये परिजन डाॅक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे. परिजनों का आरोप था कि तमन्ना की हालत जब बिगड़ी, तब वे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के पास गये, लेकिन वे मरीज को देखने नहीं गए, जिससे उसकी मौत हो गयी. हंगामा की सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ शिवचंद्र भगत मौके पर पहुंचे. हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.
अस्पताल परिसर में घंटों मची रही अफरा-तफरी
हंगामे के कारण भर्ती मरीज व उनके परिजन भी रहे दुबके
परिजनों ने इलाज में लापरवाही
बरतने का लगाया आरोप
हंगामे की सूचना पर पहुंचे अस्पताल अधीक्षक, शांत कराया मामला
आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर कराया शांत