एनएसयूआई के िजला उपाध्यक्ष बने राजमणि बने

बेतिया : सुप्रिया रोड स्थित विधायक मदन मोहन तिवारी के आवास पर बुधवार को एनएसयूआई के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आमिर अख्तर एवं संचालन मोहम्मद एजाज ने किया. मुख्य अतिथि के रुप में विधायक मदन मोहन तिवारी उपस्थित रहे. बैठक बहुत गहमागहमी के बीच की गई. इसमें जिला एवं नगर […]

बेतिया : सुप्रिया रोड स्थित विधायक मदन मोहन तिवारी के आवास पर बुधवार को एनएसयूआई के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आमिर अख्तर एवं संचालन मोहम्मद एजाज ने किया. मुख्य अतिथि के रुप में विधायक मदन मोहन तिवारी उपस्थित रहे. बैठक बहुत गहमागहमी के बीच की गई. इसमें जिला एवं नगर कार्यकारिणी में निष्क्रिय सदस्यों को वंचित करते हुए उनके स्थान नए सदस्यों को मनोनीत किया गया.

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में मजबूती लाने के उद्देश्य जिला उपाध्यक्ष राजमणि मिश्रा, महासचिव सैयद नावेद अहमद, संयुक्त सचिव मोहित राय, जिला प्रवक्ता दिवाकर कुमार द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मो असलम, कोषाध्यक्ष गोल्डन एंथोनी, वहीं बेतिया नगर कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष के पद पर तौकीर अजीज तथा महासचिव मोहित कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव कैफ शाकिर तथा उपाध्यक्ष के लिए मो आमिर को चुना गया. मझौलिया प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर रौशन चौबे मनोनीत हुए. विधायक मदनमोहन ने कहा कि इससे आनेवाले भविष्य में 2019 के चुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी. विधायक ने कहा कि एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आमिर हसन का यह निर्णय सराहनीय है. इसका स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के एजाज अहमद, विनय यादव, रंजीत पटेल, मो शफीक, मो शाहिद, मो हसन ने इस निर्णय का स्वागत किया है.

महासचिव नावेद
एनएसयूआई के जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
लोस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिलेगी मजबूती : मदन मोहन
हटाये गये निष्क्रिय सदस्य, सक्रिय सदस्यों को मिली नयी जवाबदेही

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >