कामगार यूनियन व सफाईकर्मी भिड़े

बेतिया : शहर के वार्ड संख्या-27 में कामगार यूनियन व सफाई कर्मचारी संघ के नेता बुधवार को आपस में भिड़ गए. दोनों संघ के नेताओं के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुआ. नौबत हाथपाई तक आ गयी थी. लेकिन बीच-बचाव के कारण मामला टल गया. विवाद की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान घटनास्थल पर […]

बेतिया : शहर के वार्ड संख्या-27 में कामगार यूनियन व सफाई कर्मचारी संघ के नेता बुधवार को आपस में भिड़ गए. दोनों संघ के नेताओं के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुआ. नौबत हाथपाई तक आ गयी थी. लेकिन बीच-बचाव के कारण मामला टल गया. विवाद की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. थानाध्यक्ष ने हड़ताली कर्मचारियों को फटकार भी लगायी. कहा कि विरोध करने के लिए आप किसी के घर पर नहीं जा सकते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं,तो गलत है. कार्रवाई भी हो सकती है.

बताया जाता है कि नगर परिषद के कर्मचारी कामगार यूनियन के बैनर तले बेमियादी हड़ताल पर डटे हुए है. हड़ताल के तीसरे दिन यानी आज हड़ताली कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जाता रहे थे. तभी उन्हें सूचना मिली कि वार्ड संख्या-27 में वार्ड पार्षद रीता रवि की ओर से सफाई कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही सभी हड़ताली कर्मचारी वार्ड संख्या-27 में पहुंचे व वार्ड पार्षद के घर पर पहुंचकर बवाल काटने लगे. जिसका विरोध सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के नेता रविन्द्र रवि व अन्य लोगों ने किया. इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. इस बीच यूनियन के सचिव विनय बागी व रविन्द्र रवि के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगा. नौबत हाथपाई तक की आ गयी. मगर दोनों पक्षों के बीच-बचाव के कारण मामला टल गया. सूचना पर पहुंच पुलिस मामले को शांत करायी. इस दौरान अध्यक्ष युवराज बहादुर सिंह, सचिव विनय कुमार बागी, नीरज कुमार, फिरोज खान, चंदन रावत, मोहन चौधरी, अमित रावत, अशर्फी रावत, ज्योति सिंह व शिवनाथ रावत आदि थे.
हड़ताल पर रहे या नहीं रहे, यह सफाई कर्मचारियों की है मर्जी : वार्ड पार्षद रीता रवि ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों की मनमानी है. हड़ताल पर सफाई कर्मी रहे या नहीं रहे. यह उस कर्मी की मर्जी है. इसमें किसी तरह का विरोध नहीं होना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे. इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. जानबूझकर हड़ताली कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचकर हंगामा किए हैं, जो निंदनीय व गलत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >