बेतिया : मीना बाजार के समीप महाराजा पुस्तकालय की बाउंड्री से लगे रेडीमेड की दुकान को बुधवार को छात्रों के समूह में उजाड़ दिया. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि महाराजा पुस्तकालय में पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र लघुशंका के लिए दुकान के पीछे आए. दुकानदार संदीप ने छात्रों को दुकान के समीप लघुशंका करने से रोका. तब छात्रों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की और मामला हाथापाई तक आ गई. इसके बाद छात्रों ने आकर संदीप की रेडीमेड की दुकान उजाड़ दी.
मारपीट कर दुकान उजाड़ी
बेतिया : मीना बाजार के समीप महाराजा पुस्तकालय की बाउंड्री से लगे रेडीमेड की दुकान को बुधवार को छात्रों के समूह में उजाड़ दिया. आसपास के दुकानदारों ने बताया कि महाराजा पुस्तकालय में पढ़ाई कर रहे कुछ छात्र लघुशंका के लिए दुकान के पीछे आए. दुकानदार संदीप ने छात्रों को दुकान के समीप लघुशंका करने […]

. इसपर बाजार में अफरा-तफरी फैल गई. इस दौरान मामले को देखने के लिए खड़े एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने की जानकारी भी पड़ोसी दुकानदारों नें दी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराया. साथी दुकानदारों ने बताया की संदीप कुमार बसवरिया का रहने वाला है और कई वर्षों से यहां पर रेडीमेड की दुकान लगाकर अपना व्यवसाय करता है.