सही डॉक्टरों को परेशान करने पर होगा आंदोलन

नीमा की बैठक में संघ के सदस्यों ने दी चेतावनी बेतिया : नीमा के तत्वावधान में आयुष डॉक्टरों की बैठक गुरुवार को एक निजी होटल के सभागार में की गयी. इस दौरान निर्णय लिया गया कि फर्जी डॉक्टरों के विरोध छापेमारी चलाई जा रही है, जो सही है. इस तरह हमेशा फर्जी डॉक्टरों के विरोध […]

नीमा की बैठक में संघ के सदस्यों ने दी चेतावनी

बेतिया : नीमा के तत्वावधान में आयुष डॉक्टरों की बैठक गुरुवार को एक निजी होटल के सभागार में की गयी. इस दौरान निर्णय लिया गया कि फर्जी डॉक्टरों के विरोध छापेमारी चलाई जा रही है, जो सही है. इस तरह हमेशा फर्जी डॉक्टरों के विरोध छापेमारी होनी चाहिए.
अगर डिग्रीधारक डॉक्टरों को परेशान किया जाएगा तो संघ द्वारा आंदोलन की जाएगी. साथ ही कहा गया कि फर्जी के नाम पर बीयूएमएस व बीएएमएस डॉक्टरों को छापामारी दल द्वारा परेशान किया गया तो नीमा उसके विरोध आंदोलन करेगी. नीमा जिले के सभी बीएएमएस व बीयूएमएस डॉक्टर के साथ हमेशा की तरह रहेगी. नीमा के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी डॉक्टरों के विरोध छापेमारी होती रहेगी तो फर्जी डॉक्टरों का नामोंनिशान मिट जाएगा. मौके पर उपाध्यक्ष डॉ मोहम्मद शाहनवाज, सचिव डॉ मोहम्मद एकराम, मीडिया प्रभारी डॉ वाजिद इकबाल, डॉ मोहम्मद आमिर, डॉ तमन्ना बाबू आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >