जिओ टैगिंग से जुड़ेगी खरीफ की सभी खेती, मिला लक्ष्य

बेतिया : टाउन हाल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ अपर समाहर्ता अंसार अहमद, जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह, जिला मत्स्यपालन पदाधिकारी मनीष श्रीवास्तव, आत्मा के परियोजना निदेशक शंभू प्रसाद, बागवानी विभाग के सहायक निदेशक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. अपने संबोधन में डीएओ शिलाजीत सिंह ने कहा कि खरीफ मौसम से जुड़ी फसलों […]

बेतिया : टाउन हाल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ अपर समाहर्ता अंसार अहमद, जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह, जिला मत्स्यपालन पदाधिकारी मनीष श्रीवास्तव, आत्मा के परियोजना निदेशक शंभू प्रसाद, बागवानी विभाग के सहायक निदेशक ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. अपने संबोधन में डीएओ शिलाजीत सिंह ने कहा कि खरीफ मौसम से जुड़ी फसलों की खेती को लेकर लक्ष्य पंचायत वार निर्धारित किया गया है. सभी संबंधित कृषि कर्मी को उक्त लक्ष्य को पूरा करना होगा.

उन्होंने कहा कि खरीफ अभियान को भी जिओ टैगिंग से जोड़ा गया है. इस सिस्टम से जुड़ने के बाद कृषि कर्मियों के द्वारा किए गए कार्य के बारे में जानकारी मिल जाएगी. कार्यशाला में विभागीय अन्य सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार रूप से दी गई. कार्यशाला में खरीफ मौसम में चलाई जाने वाली योजनाओं श्री विधि से धान की खेती,

जीरो टीलेज से धान की खेती, तनावरोधी धान, पैडी ट्रांसप्लांटर से धान के बिचड़ों की बुआई सहित कृषि विभाग द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में धान की फसल में लगने वाले कीड़े आदि के नियंत्रण करने एवं विभिन्न रोगों नाश करने के उपाए बताए गए. वहीं धान के विभिन्न खेती की पद्यति के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ इसके लाभ के टिप्स भी दिए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >