सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचा बालक

बेतियाः बुधवार को ट्रैक्टर व बाइक के बीच टक्कर में एक पति-पत्नी समेत एक बच्च भी बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के महना चौक के समीप घटी. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों की पहचान नेपाल के परसा जिला निवासी संतोष कुमार मुखिया, पत्नी राधिका देवी व […]

बेतियाः बुधवार को ट्रैक्टर व बाइक के बीच टक्कर में एक पति-पत्नी समेत एक बच्च भी बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के महना चौक के समीप घटी. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलों की पहचान नेपाल के परसा जिला निवासी संतोष कुमार मुखिया, पत्नी राधिका देवी व पुत्र रजूवीर के रूप में हुई है.

बताया जाता हैं कि संतोष अपने ससुराल निनवलिया से अपने घर परिवार को लेकर जा रहा था. तभी महना चौक के समीप एक ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. ट्रैक्टर चालक घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. किसी तरह सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि संतोष की पत्नी राधिका देवी की गोद में उसका छोटा बच्च भी था. जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >