यूपी में काम दिलाने के नाम पर युवक का अपहरण पत्नी के अपहरण का केस

बेतिया : देहरादून कमाने गए मजदूर की पत्नी का अपहरण कर लिया गया है. घटना मैनाटांड़ थाना के धोबनी पिराड़ी गांव की बतायी गयी है. इस बारे में प्रवासी मजदूर राजकिशोर राम ने केस दर्ज करायी है. नरकटियागंज एसडीपीओ ने बताया कि राजकिशोर राम के आवेदन पर साठी थाना में केस दर्ज कर लिया है. […]

बेतिया : देहरादून कमाने गए मजदूर की पत्नी का अपहरण कर लिया गया है. घटना मैनाटांड़ थाना के धोबनी पिराड़ी गांव की बतायी गयी है. इस बारे में प्रवासी मजदूर राजकिशोर राम ने केस दर्ज करायी है. नरकटियागंज एसडीपीओ ने बताया कि राजकिशोर राम के आवेदन पर साठी थाना में केस दर्ज कर लिया है. गोनाही निवासी बृजेश राम को आरोपी बनाया गया है. अपहृत को बरामद करने व अपहरणकर्त्ता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

मैनाटांड़ के धोबनी पिराड़ी निवासी राजकिशोर राम ने बताया है कि उसकी शादी 12 साल पूर्व दुलारी देवी से हुई थी. इधर वह कमाने के लिए देहरादून चला गया था. इसी बीच फोन पर परिजनों ने सूचना दिया कि दुलारी का अपहरण साठी थाना गोनाही निवासी बृजेश राम ने कर ली है. सूचना के बाद राजकिशोर देहरादून से वापस घर आया. उसके बाद उसने पत्नी की अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी.

छेड़खानी को लेकर भिड़े दो गुट, खूब हुई मारपीट
कोचिंग सेंटर के पास गाड़ी का इंतजार करने के दौरान दो लोगों ने महिला से की थी छेड़खानी
छेड़खानी के विरोध करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट
दोनों गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैनाटांड़ थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >