बेतिया में मजदूर की हत्या कर शव को फेंका

बेतिया : साइकिल सवार मजदूर की हत्या कर अपराधियों ने शव को सरेह में फेंक दिया. मृतक मजदूर मुफस्सिल थाना के बैद्यनाथपुर गिधौरा गांव निवासी 18 वर्षीय रॉबिन मुखिया बताया गया है. मजूदर का शव बेतिया-मोतिहारी हाइवे चटिया-बंगहा के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पीछे सरेह मिला. शव मिलने की खबर मिलते ही पूरे इलाके […]

बेतिया : साइकिल सवार मजदूर की हत्या कर अपराधियों ने शव को सरेह में फेंक दिया. मृतक मजदूर मुफस्सिल थाना के बैद्यनाथपुर गिधौरा गांव निवासी 18 वर्षीय रॉबिन मुखिया बताया गया है. मजूदर का शव बेतिया-मोतिहारी हाइवे चटिया-बंगहा के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पीछे सरेह मिला. शव मिलने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते मुफस्सिल थाना के दारोगा कुमार वैभव घटना स्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. दारोगा ने बताया कि रॉबिन मुखिया के शव को देखने से मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है.

मृतक के परिजन आवेदन देंगे,तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. एमजेके अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शिवचंद्र भगत ने बताया कि रॉबिन मुखिया के मृत्यु के कारण को पता लगाने के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है. जिसे जांच के लिए विधि-विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जायेगा. मृतक मजदूर के भाई अरविंद मुखिया ने बताया कि शव की स्थिति देखकर ऐसा लगता होता है कि उसके भाई की हत्या अपराधियों के द्वारा कर दी गयी है. बताया जाता है कि बैद्यनाथपुर गिधौरा गांव निवासी मजदूर रॉबिन मुखिया गुरुवार की शाम करीब 6.45 बजे घर से साइकिल पर सवार होकर निकला.

बेतिया में मजदूर
लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा. रॉबिन का भाई अरविंद मुखिया देर शाम बेतिया से मजदूरी कर अपने घर लौटा,तो उसकी मां गुलाबी देवी ने रॉबिन के घर नहीं लौटने की बात बतायी. उसके बाद रॉबिन की तलाश परिजनों ने शुरू की. जब परिजन आधा किलोमीटर दूर स्थित मवेशी बांधने वाले घर पर पहुंचे,तो पाया कि साइकिल है लेकिन रॉबिन वहां मौजूद नहीं था. काफी खोजबीन करने के बाद परिजन घर वापस चले गये. शुक्रवार की सुबह मुफस्सिल थाना के चौकीदार प्रमोद कुमार ने फोन कर गांव वालों को सूचना दिया कि युवक का शव चटिया-बंगहा के समीप पेट्रोल पंप के पीछे सरेह में युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर ग्रामीण पहुंचे,तो शव की पहचान बैद्यनाथपुर गिधौरा के रॉबिन मुखिया के रूप में किया. रॉबिन के बड़े भाई ने बताया कि उसके छोटे भाई के शरीर पर शॉर्ट व गंजी नहीं था. सिर में पतला सुराग व पीठ के पास चोट के निशान थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >