मूल्यांकन की कॉपी पर अभद्र शब्द लिखा हुआ वायरल पंचायतों में होंगे आयोजन

डीएम ने बैठक कर सभी अधिकारियों को दिया टॉस्क, पंचायतों में होंगे आयोजन बेतिया : जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह के बाद अब जिले में ग्राम स्वराज अभियान चलाया जायेगा. यह अभियान 14 अप्रैल से पांच मई तक चलेगा. ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार अत्यंत […]

डीएम ने बैठक कर सभी अधिकारियों को दिया टॉस्क, पंचायतों में होंगे आयोजन

बेतिया : जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह के बाद अब जिले में ग्राम स्वराज अभियान चलाया जायेगा. यह अभियान 14 अप्रैल से पांच मई तक चलेगा. ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार अत्यंत संवेदनशील है. इसके तहत जिला में विकास एवं कल्याण की सभी योजनाओं को मिशन मोड में चलाया जायेगा.
डीएम डॉ. देवरे बुधवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने, किसानों की आय दोगुनी करने, गांवों में जीविका के नये अवसर तलाशने, पंचायती राज संस्थान को सशक्त बनाने एवं स्वच्छता कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसे ग्राम स्वराज अभियान का नाम दिया गया है. इसके तहत 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस मनाया जायेगा.
उक्त तिथि को प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे. जिसे वेब स्ट्रीमिंग के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तर पर लाइव दिखाया जायेगा. 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जायेगा. इस अवसर पर सभी गांवों में चौपाल लगाकर लगेगा. 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जायेगा. वहीं 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस, दो मई, को किसान कल्याण दिवस एवं पांच मई को आजीविका दिवस का आयोजन किया जायेगा. मौके पर डीआरडीए निदेशक तारिक इकबाल, सीएस डाॅ लक्ष्मी नारायण सिंह, सभी एसडीओ, सभी प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, जिलास्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, एमओआइसी, आवास सहायक, लेखापाल आदि उपस्थित थे.
सभी घरों को मिलेगा बिजली कनेक्शन : डीडीसी योगेंद्र सिंह ने ग्राम स्वराज अभियान के स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डाला .उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजनों के कल्याण हेतु अनेक लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही है. इसलिए इसका अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु उन्हें जागरूक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि उजाला योजना के तहत सभी घरों में मुफ्त बिजली के कनेक्शन दिये जा रहे हैं. कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति एवं परियोजना प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि एक भी घर नहीं छूटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >