जांच के लिए पहुंचे बीईओ, मौजूद छात्राओं ने सुनायी आपबीती

नौतन : राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन दिनों से यहां की वार्डेन गायब हैं. इसको लेकर पहले तो छात्राओं ने वार्डेन का इंतजार किया, लेकिन वार्डेन के नहीं लौटने पर छात्राएं भी स्कूल छोड़कर घर चली गईं. इसको लेकर […]

नौतन : राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन दिनों से यहां की वार्डेन गायब हैं. इसको लेकर पहले तो छात्राओं ने वार्डेन का इंतजार किया, लेकिन वार्डेन के नहीं लौटने पर छात्राएं भी स्कूल छोड़कर घर चली गईं. इसको लेकर अब हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को मामले की जांच करने पहुंचे बीईओ व एपीओ के सामने कुछ छात्राओं ने जहां अजीब कहानी सुनाई.

वहीं दबी जुबान में कुछ छात्राओं ने वार्डेन द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत की. छात्रा ममता कुमारी, पूजा कुमारी, राज नंदनी, कुमारी संजना, कुमारी सितम कुमारी, सरिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, कृपा कुमारी, मनीषा कुमारी ने बीइओ को बताया कि बीते शनिवार की रात्रि को एक छात्रा शौचालय गई थी, जहां कुछ अजीब देखकर डर गई और भूत-भूत चिल्लाते हुए बाहर आई. इसको लेकर सभी छात्राएं बेहद डर गई और वार्डेन अनुराधा लाल के पास पहुंच इसकी शिकायत की.

इसपर वार्डेन ने सभी डांट कर भगा दिया. इधर, अगले दिन सुबह में वार्डेन स्कूल से गायब थीं और उनके रूम में ताला लगा हुआ था. पूछने पर रसोईयों ने बताया कि मैडम कल रात को ही चली गयी हैं. इसके बाद दो दिनो तक छात्राओं ने वार्डेन का इंतजार किया और सोमवार को अपने-अपने घर चली गयी.

भर पेट नहीं मिलता है खाना, शिकायत पर वार्डेन लगाती हैं फटकार : जगदीशपुर . जांच को बीइओ के सामने विद्यालय में मौजूद छात्राओं ने वार्डेन पर गंभीर आरोप लगाया. वर्ग आठ की छात्रा मुमताज व रामावती कुमारी ने बताया कि वार्डेन द्वारा बच्चों को पेट भर भोजन नहीं दिया जाता. छात्राएं इसकी शिकायत करती हैं तो वार्डेन अशब्द भाषा का प्रयोग करती हैं. शनिवार को भी यही हुआ था. इससे छात्राएं गुस्से में थी. नतीजा सोमवार को 84 में से 76 छात्राएं स्कूल छोड़कर चली गईं.
हाजिरी काटने पर किया बकझक
वार्डन बगैर सूचना के गायब है. यह जांच का विषय है. जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. जहां तक शनिवार के रात की बात है तो कुछ छात्राएं भूत-भूत को शोर मचाई तो मैं वहां पहुंचा. सभी छात्राएं डर से रोने लगीं. मैने सबको समझा कर चुप कराया.
श्रीनिवास राम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नौतन
जांच कर व्यवस्था में सुधार के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. अभी तक की हुई जांच में यह प्रतीत हो रहा कि आपसी मतभेद को लेकर वहां कुछ लोग माहौल बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं. सभी को चेतावनी दी गई है. वरीय पदाधिकारियों को प्रतिवेदन सौंपा जायेगा.
इंदु त्रिपाठी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी बालिका शिक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >