गंडक नदी पर पुल के लिए 15 तक बनेगी डीपीआर

बेतिया : गंडक नदी पर पखनाहा तमकुही रोड के बीच नई पुल निर्माण के लिए संसोधित डीपीआर 15 अप्रैल तक जमा कराने का निर्देश केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने दिया है. इसकी जानकारी पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के हवाले से मीडिया प्रभारी ने दी. उन्होंने बताया कि […]

बेतिया : गंडक नदी पर पखनाहा तमकुही रोड के बीच नई पुल निर्माण के लिए संसोधित डीपीआर 15 अप्रैल तक जमा कराने का निर्देश केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने दिया है. इसकी जानकारी पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के हवाले से मीडिया प्रभारी ने दी. उन्होंने बताया कि मंत्री श्री गडकरी के साथ सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री कलराज मिश्र, कुशीनगर के सांसद राजेश पांडेय की बैठक हुई.

बैठक में राष्ट्रीय उच्च पथ घोषित कर निर्माण कराने एवं पखनाहा तमकुही गंडक नदी पर सड़क पुल निर्माण के लिए शिलान्यास करने के संबंध में चर्चा हुई. बैठक में विभाग के एडीजी के साथ कई पदाधिकारी भी मौजूद थे. बैठक में मंत्री श्री गडकरी ने त्वरित कार्रवाई कार्रवाई का निर्देश देते हुए तकनीकि कारणों से पूर्व के डीपीआर को अस्वीकृत करते हुए नया डीपीआर 15 अप्रैल तक देने का निर्देश दिया. इसके साथ हीं तमकुही राज एनएच 28 से मनुआपुल एनएच 28 बी तक नया राष्ट्रीय उच्च पथ के निर्माण की सहमति देते हुए शीघ्र डीपीआर तैयारा कर जमा करने का भी निर्देश दिया.
वहीं गोपालगंज से यादवपुर, मंगलपुर जगदीशपुर अरेराज हरसिद्धि होते हुए छपवा तक राष्ट्रीय उच्च पथ निर्माण के लिए भी शीघ्र भूमि अधिग्रहण के लिए राशि निर्गत करने का भी आश्वासन दिया.
दहेज के िलए पहली को घर से निकाल रचा ली दूसरी शादी
नौ लीटर चुलाई शराब के साथ दो व नशे की हालत में पांच गिरफ्तार
समय सीमा समाप्त, रह गये दर्जनभर पुल अधूरे
लापरवाही
इंडो-नेपाल सीमा से गुजरने वाली सड़कों में चार पुलों का
30 अप्रैल 2016 तक ही पूर्ण
कर लेना था कार्य
जिलाधिकारी सख्त, पुल निर्माण निगम के प्रोजेक्ट अभियंता से किया जवाब-तलब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >