अपराधियों ने चिमनी संचालक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

बेतिया : बाइक सवार अपराधियों ने सिंघाछापर निवासी चिमनी संचालक गणेश दूबे को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. गणेश को गोली दाहिने कंधे में लगी है, जो उनके पीठ में जाकर फंस गयी है. बेतिया-सरिसवा मुख्य पथ बारी टोला रेलवे गुमटी के समीप की घटना बतायी गयी है. घटना गुरुवार की देर शाम […]

बेतिया : बाइक सवार अपराधियों ने सिंघाछापर निवासी चिमनी संचालक गणेश दूबे को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. गणेश को गोली दाहिने कंधे में लगी है, जो उनके पीठ में जाकर फंस गयी है. बेतिया-सरिसवा मुख्य पथ बारी टोला रेलवे गुमटी के समीप की घटना बतायी गयी है. घटना गुरुवार की देर शाम करीब नौ बजे की बतायी गयी है. घटना को अंजाम देने बाद अपराधी मौके बरदात से फरार हो गये. जख्मी हालत में स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने गणेश दूबे को इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल लाये.

जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जयंतकांत घटना स्थल पर पहुंचे. मामले में मुफस्सिल पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया. एसपी ने बताया कि घटना पूर्व के विवाद के कारण हुई है. मामले में करनमेया के नीरज कुमार,धीरज कुमार सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर किया गया है. अन्य आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

बताया जाता है कि गणेश का पहले चिमनी का कारोबार था. उनकी पत्नी ठकराहां पीएचसी में एएनएम है. परिवार के लोग हरिवाटिका चौक पर रहते है. प्रतिदिन की भांति वे गुरुवार की अपने पैतृक घर सिंघाछापर से हरिवाटिका स्थित अपने आवास पर बाइक से आ रहे थे.वे घर से दूध व अन्य घरेलू समान लिए हुए थे. जैसे ही उनकी बाइक बारी टोला स्थित रेलवे गुमटी के पास पूनम निवासी के समीप पहुंचे. पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनको निशाना बना पीछे से ही गोली चला दी और फरार हो गए.
गोली लगने के बाद गणेश दूबे गिर गए. स्थानीय व परिवार के लोगों ने इलाज के लिए उन्हें जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. सूचना पर एसपी पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटना स्थल का जायजा लिया. कई लोगों से पूछताछ की गई. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले ली. मामले में गणेश के परिजनों ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इस बाबत एसपी जयंतकांत ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा. दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.
जख्मी हालत में परिजन व स्थानीय लोगों ने चिमनी संचालक को जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में कराया भर्ती
हालत गंभीर देखते हुए इलाज कर रहे चिकित्सकों ने पटना किया रेफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >