आवास योजना में उगाही में फंसा पिराड़ी का पूर्व वार्ड सदस्य

बेतिया : इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम शामिल कराने के नाम पर अवैध वसूली मामले में पिराड़ी पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य फंस गया है। अवैध वसूली मामले की खुलासा लोक शिकायत निवारण में हुआ है। खुलासा होने के बाद लोक नरकटियागंज के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल झा […]

बेतिया : इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम शामिल कराने के नाम पर अवैध वसूली मामले में पिराड़ी पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य फंस गया है। अवैध वसूली मामले की खुलासा लोक शिकायत निवारण में हुआ है। खुलासा होने के बाद लोक नरकटियागंज के अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल झा ने आरोपी वार्ड सदस्य के खिलाफ गौनाहा बीडीओ को प्राथमिकीदर्ज कराने का आदेश दिया है। मामला यह है कि पूर्व वार्ड सदस्य रमेश महतो द्वारा इंदिरा आवास की राशि दिलाने के नाम पर प्रत्येक से पांच -पांच हजार रुपये वसूले गए थे.

अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल झा ने बताया कि इस बाबत गौनाहा प्रखंड के पिराड़ी गांव की गंगा देवी एवं ग्राम पंचायत सिठ्ठी गांव के अन्य लोगों के द्वारा परिवाद दायर किए थे. परिवाद में पिराड़ी गांव के पूर्व वार्ड सदस्य रमेश महतो के द्वारा कुल 26 ग्रामीणों से इंदिरा आवास पास कराने के लिए पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से लिया गया. इसके अलावा कुछ महिलाओं से राशि इस आधार पर ले ली गई कि उनका नाम बीपीएल में शामिल करा दिया जाएगा.

लेकिन योजना का लाभ किसी को नहीं मिला. आरोपी की पत्नी के चुनाव हार जाने के बाद आरोपी द्वारा यह कहा जाने लगा कि राशि नहीं लौटाई जाएगी. मामले की सुनवाई के बाद अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने लोक प्राधिकार गौनाहा के बीडीओ को नोटिस जारी किया. फिर उनसे इस मामले में जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया. मामले की जांच आवास पर्यवेक्षक के द्वारा कराया गया. जांच में इस बात की पुष्टी हुई. फलस्वरुप अनुमंडली लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने मैनाटांड़ के बीडीओ को संबंधित पूर्व वार्ड सदस्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.

लोक शिकायत में सुनवाई के दौरान अवैध उगाही के मामले का हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >