ने की पहल, परिवहन विभाग करेगा मदद
बेतिया : होली का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद पुलिस अधीक्षक जयंतकांत पूरी तरह एक्शन में हैं. वे जिले में यातायात सुदृढ़ीकरण करने को लेकर कवायद तेज कर दी है. इसको लेकर पुलिस परिवहन विभाग के सहयोग लेकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेगी. इस काम में पुलिस पदाधिकारियों की भूमिका तय कर दी गयी. पुलिस इसे अभियान के तहत चलाएगी.
पहले चरण में वाहनों के नंबरों की जांच होगी. जिन वाहनों के आगे और पीछे नंबर नहीं लिखा होगा वैसे वाहन मालिकों की पुलिस खबर लेगी .उन पर पेनाल्टी तो लगाया ही जाएगा. जरूरत पड़ने पर गाडी भी जब्त की जायेगी. वाहनों पर नंबर नहीं लिखे जाने को एसपी जयंतकांत ने गंभीरता से लिया है और कहा कि अगले सप्ताह से इस दिशा में कार्य शुरु करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि कई बार बिना नंबर वाले वाहन दुर्घटना को अंजाम देते हैं. ऐसे वाहन मालिकों की पहचान मुश्किल हो जाती है. इतना ही नहीं कई बार बिना नंबर प्लेट वाले वाहन से अपराधी अपराधिक वारदातों को भी अंजाम देते हैं. कुछ शातिर ऐसे भी हैं,
जो चोरी के वाहनों पर गलत नंबर अंकित करा लेते हैं व शान से उसकी सवारी करते हैं. पुलिस ऐसे वाहनों की खोज खबर कर कठोर कार्रवाई करेगी. पुलिस कप्तान जयंतकांत ने बताया कि जो एजेंसी संचालक बिना नंबर अलॉट किए ही एजेंसी से बाहर गाड़ी निकालेंगे कार्रवाई की जद में वे भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि वाहनों के नंबर प्लेट पर नियम संगत तरीके से नंबर लिखा होना चाहिए. कई लोग अपने वाहन पर इस अंदाज में नंबर अंकित कराते हैं. जिसे कुछ दूरी से ही पढ़ना मुश्किल हो जाता है. वैसे वाहन मालिकों पर भी नियमानुकूल कार्रवाई होगी. वाहनों के नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा अन्य कोई शब्द अंकित कराने वाले वाहन मालिक भी कार्रवाई की जद में रहेंगे. एसपी ने कहा कि जो लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहनों को सड़कों पर दौड़ते पाए जाएंगे उनसे न सिर्फ हर्जाना वसूल किया जाएगा.
वरन उन पर कार्रवाई भी होगी. कई बार वाहन चलाने का अनुभव नहीं होने के बाद भी लोग वाहनों की सवारी शुरू कर देते हैं व दूसरों को टक्कर मार देते हैं. सामने वालों की गलती नहीं होने के बाद भी इसकी सजा उसको भुगतनी पड़ती है, जो इसका दोषी ही नहीं होता. इस पर लगाम लगाने की बात कहते हुए एसपी ने कहा की खासकर किशोर और कम उम्र के बच्चे ऐसा हरकत करते हैं. ऐसे में उन वाहन मालिकों पर कार्रवाई होगी जो किशोर और बच्चों को अपना वाहन दे देते हैं.
