अतिक्रमणकारियों को चिह्न्ति कर भेजा जायेगा नोटिस

बेतियाः नप के करोड़ों रुपये की जमीन से अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए नप जल्द ही कठोर कदम उठाने वाला है. नप कार्यालय में इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. सभी अतिक्रमणकारियों को चिह्न्ति कर पहले उनको नोटिस भेजा जायेगा. नोटिस पर भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ बुलडोजर […]

बेतियाः नप के करोड़ों रुपये की जमीन से अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए नप जल्द ही कठोर कदम उठाने वाला है. नप कार्यालय में इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. सभी अतिक्रमणकारियों को चिह्न्ति कर पहले उनको नोटिस भेजा जायेगा. नोटिस पर भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ बुलडोजर भी चलेगा.

नप के सभापति जनक साह ने बताया कि बोर्ड की बैठक होने वाली है. बैठक में नप के सभी जमीनों पर से अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव लिया जायेगा. इसके पहले तत्काल सभी अतिक्रमणकारियों को चिह्न्ति कर नोटिस भेजने का फैसला लिया गया है. जानकारी के अनुसार वार्ड चार में घुसुकपुर मुहल्ला व बैंक ऑफ इंडिया के पीछे की भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है. वर्तमान में उस भूमि का अभी बाजार मूल्य करोड़ों रुपये है. नप इन अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए कई बार कार्रवाई भी कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >