शरद ने केंद्र और राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

चनपटिया (पचं): पूर्व सांसद शरद यादव ने कहा कि देश के किसान कर्ज में डूबे हुए हैं. उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है. वह शुक्रवार को बापू की कर्मभूमि वृंदावन में लोकतंत्र बचाओ संवाद अभियान को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने केंद्र और राज्य […]

चनपटिया (पचं): पूर्व सांसद शरद यादव ने कहा कि देश के किसान कर्ज में डूबे हुए हैं. उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. केंद्र सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है. वह शुक्रवार को बापू की कर्मभूमि वृंदावन में लोकतंत्र बचाओ संवाद अभियान को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही सरकारों ने जनता के साथ वादाखिलाफी की है. इसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है. कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है. दोनों ही सरकारों ने जनता को ठगने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता आने वाले समय में देगी. चंपारण बगावत की धरती रही है. महात्मा गांधी ने यहीं से अंग्रेजों को भगाने के लिए सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी. आज लोकतंत्र खतरे में है. देश को जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर बांटने का काम जारी है. जनता सबकुछ देख रही है. उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.

इसके पूर्व उन्होंने गांधी आश्रम में बापू की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी. बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार जनता के साथ विश्वासघात कर भाजपा के साथ मिल कर सरकार बना लिये. इसका जवाब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी. चंपारण के कई उद्योग बंद हैं. लोग बेरोजगारी में पलायन कर रहे हैं. सूबे के मुखिया दारुबंदी व बालूबंदी में लगे हुए हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने की. संचालन प्रदेश महासचिव डॉ उपेंद्र विद्रोही ने किया.

यह भी पढ़ें-
लालू की होली से जुड़ी यह 3 तस्वीरें कर देंगी आपको हैरान, ऐसा होता था राजद सुप्रीमो के आवास का नजारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >