दिनदहाड़े ताला तोड़ घर में घुसे चोर को लोगों ने पकड़ा

नरकटियागंज : नरकटियागंज में एक तरफ जहां वाहन चोरों ने अपना आतंक मचा रखा है. वहीं दूसरी तरफ ताला तोड़कर होने वाली चोरी की घटनाओं में बढोतरी हुई है. फरवरी माह के पहले सप्ताह में चोरी की दो घटनाएं हो चुकी है. बुधवार को सोनारपट्टी में सोना चांदी का कारोबार करने वाले राजू कुमार सोनी […]

नरकटियागंज : नरकटियागंज में एक तरफ जहां वाहन चोरों ने अपना आतंक मचा रखा है. वहीं दूसरी तरफ ताला तोड़कर होने वाली चोरी की घटनाओं में बढोतरी हुई है. फरवरी माह के पहले सप्ताह में चोरी की दो घटनाएं हो चुकी है. बुधवार को सोनारपट्टी में सोना चांदी का कारोबार करने वाले राजू कुमार सोनी अपने दुकान पर आ गये.

तभी एक चोर ब्लाक रोड स्थित उनके घर का ताला तोड़ कर घर के अंदर घुस गया. घर के अंदर से आवाज मिलने पर पडोसियों ने इसकी सूचना श्री सोनी को दी. आनन फानन में दरवाजे पर पहुंच पडोसियों की मदद से पूरे घर को घेर लिया. जिसके बाद इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पकडे गये चोर की पहचान मोहित के रूप में हुई है. मोहित भी ब्लाक रोड के समीप का रहने वाला है. श्री सोनी ने बताया कि घटना के वक्त घर पर कोई नही था.
पत्नी कहीं बाहर गई थी. वो अपनी दुकान पर आ गये थे. उन्होंने बताया कि घर में रखा नकद व आभूषण सहित कई अन्य सामान गायब है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सूचना मिलने के एक धंटे से अधिक का समय गुजरने के बाद ही पुलिस वहां पहुंची. पुलिस के आने में देरी को लेकर मौजूद लोगों में खासी नाराजगी दिखी. बताते चलें कि दो दिन पूर्व ही रेलवे कालोनी में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था.
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग काफी गुस्से में दिखे. लोगों ने पूरे शहर में रात के साथ साथ दिवा गश्ती में तेजी करने की मांग की है. उधर थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने कहा कि पकडे गये चोर से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >