जान मारने पर उतारू लुटेरों से बचकर भाग रहे मेडिकल छात्र की महिला ने बचायी जान

िमसाल l बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम बेतिया : बस स्टैंड से हॉस्टल जा रहे एमबीबीएस के छात्र को पहले बाइक सवार अपराधियों से हथियार के बल पर लूट लिया और फिर विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास करने लगे. छात्र जान बचाकर भागने […]

िमसाल l बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

बेतिया : बस स्टैंड से हॉस्टल जा रहे एमबीबीएस के छात्र को पहले बाइक सवार अपराधियों से हथियार के बल पर लूट लिया और फिर विरोध करने पर जान से मारने का प्रयास करने लगे. छात्र जान बचाकर भागने लगा और लोगों का दरवाजा खटखटा कर बचाने की गुहार लगायी, पर किसी ने दरवाजा नहीं खोला. लेकिन, इसी बीच एक महिला ने न सिर्फ दरवाजा खोल मामले की जानकारी ली, बल्कि छात्र को अपने घर में पनाह देकर उसकी जान भी बचायी.
घटना शहर के जनता सिनेमा चौक बुधवार सुबह पांच बजे हुई. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार, मेडिकल के छात्र पीयूष भारद्वाज (25) मंगलवार की रात पटना से बेतिया के लिए चला. बस बुधवार सुबह में बेतिया बस स्टैंड पहुची. वहां से रिक्शा पकड़ कर वह हॉस्टल जा रहा था. रिक्शा जब जनता सिनेमा के पास केन यूनियन के आफिस के समीप पहुंचा, तभी तीन अपाची बाइक सवार
जान मारने पर
अपराधियो ने रिक्शे को रुकवा दिया. छात्र के थैले व पॉकेट की तलाशी ली. इस दौरान उसके पॉकेट में रखे हजारों रुपए लूट लिये. विरोध करने पर अपराधी छात्र को जान से मारने का प्रयास करने लगे. इसपर छात्र वहां से भागकर पुराना बस स्टैंड की तरफ भाग कर एक गली में घुस गया. लोगों का दरवाजा खटखटा कर मदद मांगी, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. इसी बीच, पान विक्रेता की पत्नी कमला देवी ने हिम्मत दिखायी और अपने मकान का दरवाजा खोल कर छात्र को अपने घर में ले गयी. यह देख अपराधी फरार हो गये.
सूचना पर पहुंचे हॉस्टल अधीक्षक कमल देवी की दिलेरी से सकुशल बचे छात्र पियुष ने फोन कर इसकी जानकारी हॉस्टल अधीक्षक को दी. इसके बाद गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज के छात्र व होस्टल सुपरिटेंडेंट कार से पहुंचे व छात्र को अपने साथ ले गये. छात्रों ने कमला देवी के साहस की सराहना की. इधर, पूरे दिन शहर में कमला देवी के साहस को लेकर लोग चर्चा करते रहे.
पटना से बेतिया आया था छात्र, बस स्टैंड से हॉस्टल जाते समय हुई घटना
छात्र के विरोध पर लुटेरों ने जान से मारने का किया प्रयास, हत्या की नीयत से दौड़ाया
छात्र के गुहार के बाद भी किसी ने नहीं खोला दरवाजे, पान विक्रेता की पत्नी की दिलेरी से बची जान
जनता सिनेमा चौक की घटना
साहस की कहानी, कमला देवी की जुबानी
हमलोग सो रहे थे, इसी बीच दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनायी दी. बाहर से आवाज आ रही थी. हमें बचा लो, हत्या हो जायेगी. घड़ी में देखा तो अभी सुबह के 4.50 बज रहे थे. परिवार के अन्य सदस्यों ने मना किया कि दरवाजा मत खोलो, लेकिन मैंने किसी की नहीं सुनी और दरवाजा खोल कर छात्र को अंदर बुला लिया और दरवाजा बंद कर लिया. डरा, सहमा छात्र बुरी तरह से कांप रहा था. उसे चाय बनाकर पिलायी और एक पत्रकार को फोन कर इसके बारे में जानकारी दी. लूट की घटना दुखद है, लेकिन खुश हूं कि छात्र की जान बच गयी.
कमला देवी, साहसी महिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >