बेतिया : किशोरी के अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों ने दुबारा उसी घटना को अंजाम दिया है. आरोप है कि सभी बीती रात पीड़ित किशोरी के घर में घुसकर मारपीट की तथा फायरिंग कर दहशत फैला दिया.
दुबारा सभी किशोरी को अगवा कर उठा ले गये हैं तथा पूर्व में दर्ज केस को उठाने की धमकी भी दिये हैं. पीड़ित किशोरी की मां ने सोमवार को एसपी से मिल मामले की शिकायत की है. एसपी ने इस मामले में सिरिसिया ओपी प्रभारी को त्वरित कार्रवाई करने व लड़की को बरामद करने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार, सेमरा परसा की एक किशोरी का अपहरण उसके गांव के अखिलेश साह, आनंदी साह समेत अन्य लोगों ने 13 दिसंबर 2017 को कर लिया था. इस मामले में सिरिसिया ओपी में एफआईआर दर्ज की गयी थी. लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया था.
वह अपने घर वापस आ गयी थी. रविवार की रात्रि 10 बजे के करीब पूर्व के केस में नामजद अखिलेश साह, आनंदी साह के साथ-साथ मनोज साह, यज्ञ साह देशी पिस्तौल लेकर उसके घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुस गए. धमकी देकर कहने लगे कि पहले जो केस किया है उसे उठा लो नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा. इस दौरान सभी ने दुबारा किशोरी का अगवा कर लिया तथा फायरिंग कर वहां से फरार हो गये.
दहशत
मनुआपुल के सेमरा परसा गांव का मामला, पूर्व में भी किशोरी का किया था अपहरण
