राजड्योढ़ी परिसर में महिला से छेड़खानी

बेतिया : शहर के राजड्योढ़ी परिसर में कुछ लोगोें पर महिला संग छेड़खानी करने का आरोप लगा है. आरोप है कि छेड़खानी का विरोध जब महिला और उसके पति ने किया तो हमलावरों ने उन्हें पीटा़ इससे वे घायल हो गये. इसी में उन्होंने दस हजार नकद एवं मोबाइल फोन छीन लिया. इस बारे में […]

बेतिया : शहर के राजड्योढ़ी परिसर में कुछ लोगोें पर महिला संग छेड़खानी करने का आरोप लगा है. आरोप है कि छेड़खानी का विरोध जब महिला और उसके पति ने किया तो हमलावरों ने उन्हें पीटा़ इससे वे घायल हो गये. इसी में उन्होंने दस हजार नकद एवं मोबाइल फोन छीन लिया.

इस बारे में श्रीनगर थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने नगर थाने में केस दर्ज कराया है. केस में पुरानी गुदरी तुरहाटोली के राजा साह , छोटका साह, राजेंद्र साह, रोहित कुमार सुनील कुमार आदि को आरोपित बनाया है. पीड़िता ने बताया है कि वह राजड्योढ़ी परिसर में लगे ठेला पर अनार खरीदने गयी.
अनार की घटतौली को लेकर जब विरोध की तो आरोपित उसके साथ छेड़खानी करने लगे. जब वह ओर उसके पति ने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट की. इसके बाद आरोपित पीडि़ता के पति से दस हजार नकद व महंगे दाम की मोबाइल लूट लिया. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >