मझौलिया जाम मामले में गिरफ्तारी की निंदा

बेतिया : मझौलिया थाना के नानोसती में सड़क जाम के आरोप में जौकटिया नयीडीह निवासी इद्रीश मियां समेत नौ लोगो की हुई गिरफ्तारी की घटना को आपातकाल का संकेत भाकपा माले ने कहा है. माले के राज्य स्थायी समिति सदस्य वीरेंद्र गुप्ता ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा एमएलसी द्वारा एसपी […]

बेतिया : मझौलिया थाना के नानोसती में सड़क जाम के आरोप में जौकटिया नयीडीह निवासी इद्रीश मियां समेत नौ लोगो की हुई गिरफ्तारी की घटना को आपातकाल का संकेत भाकपा माले ने कहा है. माले के राज्य स्थायी समिति सदस्य वीरेंद्र गुप्ता ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा एमएलसी द्वारा एसपी को बुलाकर सड़क जाम खत्म हो जाने बाद भी मुकदमा कराना जनविरोधी कार्यवाही है.

इसके माध्यम से भाजपा जदयू की सरकार यह संदेश देनाचाहती है कि अंधेरे में रहो रोशनी के लिए बिजली की मांग करोंगे तो जेल जाओगे. माले नेता ने बिजली को सुचारु करने एवं हाजत में बंद लोगो को रिहा करने की मांग केसाथ हीं हुए मुकदमें को बिना शर्त वापस लेने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >