सरस्वती पूजा में अश्लील व अमर्यादित गाना बजाने पर रोक, होगी कार्रवाई

डीएम ने सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक बगैर अनुमति डीजे साउंड बॉक्स नहीं बजा पायेंगे बेतिया : सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि पूजा पंडालो पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है. वें समाहरणालय सभागार में सरस्वती पुजा के […]

डीएम ने सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक

बगैर अनुमति डीजे साउंड बॉक्स नहीं बजा पायेंगे
बेतिया : सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि पूजा पंडालो पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है. वें समाहरणालय सभागार में सरस्वती पुजा के लिए विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि पूजा समितियों को सरस्वती पूजा पंडाल निर्माण के लिए अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा. उन्होंने पूजा पंडालों मूर्ति विसर्जन मार्गों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया है. डीएम ने कहा कि सरस्वती पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों सार्वजनिक जगहों पर पुलिस बलों के साथ पुलिस दंडाधिकारी तथा मजिस्ट्रेट की तैनाती की जायेगी.
उन्होंने कहा कि डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र के लिए भी लाइसेंस लेना अनिवार्य है. लाउडस्पीकर द्वारा अश्लील एवं अमार्यादित गानों पर पूर्णत: रोक रहेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लाउडस्पीकर पर विशेष नजर रखने की जरूरत है ताकि कोई भी अश्लील एवं अमार्यादित गानों को नहीं बजा सके. जिलाधिकारी द्वारा विद्युत अधिकारियों को प्रत्येक पूजा पंडालों पर बिजली कनेक्शन जर्जर तारों की मरम्मति एवं विसर्जन के दिन को रास्ते में पड़ने वाले तारों की जांच करने का निदेश दिया.
जिलाधिकारी ने कहा कि सरस्वती पूजा 22 जनवरी को मनाया जायेगा. पूजा पंडालों में मूर्ति को ज्यादा अवधि तक नहीं रखना है इसे 24 जनवरी तक विसर्जित कर देना है. इस बैठक में बेतिया एसपी जयंत कांत बगहा एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, डीडीसी योगेंद्र सिंह, एडीएम मो़ अंसार अहमद सभी एसडीओ एसडीपीओ, जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी बीडीओ सीओ थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे.
थानाध्यक्ष करें निगरानी, कोताही से बचें
बैठक को संबोधित करते हुए बेतिया एवं बगहा एसपी ने सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. एसपी द्वारा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का भी निदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के पूर्व पुलिस थानों के द्वारा फ्लैग मार्च किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >