विवाहिता को जला कर मार डाला

चनपटिया : टिकुलिया गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता को जलाकर मार डाला गया और साक्ष्य को छिपाने की नीयत से उसके लाश को आनन-फानन में जला दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. बुधवार को रात्रि करीब आठ बजे विक्रमा महतो नशे […]

चनपटिया : टिकुलिया गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता को जलाकर मार डाला गया और साक्ष्य को छिपाने की नीयत से उसके लाश को आनन-फानन में जला दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

बुधवार को रात्रि करीब आठ बजे विक्रमा महतो नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी अनिता देवी से नोकझोंक हुआ और बात बिगड़ने लगी तो इस क्रम में उसने पत्नी को जलाकर मौत के घाट उतार दिया. इस संबंध में मृतका के पिता बेतिया के सागर पोखरा निवासी भरत महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उसने अपनी बेटी अनिता की शादी टिकुलिया गांव निवासी बाला महतो के पुत्र विक्रमा महतो से बारह वर्ष पहले की थी.
वह बराबर दहेज के लिए तंग-तबाह कर रहा था. इधर पांच लाख रुपये और बोलेरो की मांग कर रहा था. नहीं देने पर जान से मार देने धमकी दे रहा था. प्राथमिकी में ससुर बाला महतो, सास इंदिरा देवी, देवर राजन महतो, ननद, नंदोई राजू महतो पर आरोप लगाया है कि मिट्टी के तेल छिड़क कर जला दिया और साक्ष्य छुपानेके लिए लाश को जला दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >