निविदा में दिये गये संवेदकों के कागजात की विभाग से होगी जांच

कवायद . पांच को होगी नप स्थायी सशक्त समिति की बैठक बेतिया : अब नगर परिषद प्रशासन की ओर से होने वाले विभिन्न योजनाओं के निविदा डालने में शामिल संवेदकों के सभी कागजात का सत्यापन विभाग से करायेगा. इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गयी है. पांच जनवरी को […]

कवायद . पांच को होगी नप स्थायी सशक्त समिति की बैठक

बेतिया : अब नगर परिषद प्रशासन की ओर से होने वाले विभिन्न योजनाओं के निविदा डालने में शामिल संवेदकों के सभी कागजात का सत्यापन विभाग से करायेगा. इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गयी है.
पांच जनवरी को होने वाले नप के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इस पर मुहर भी लग सकती है. सशक्त समिति की बैठक में सहमती लगने के बाद नप बोर्ड की बैठक में अंतिम मुहर लगना तय मना जा रहा है. कागजात की विभाग से सत्यापन कराने से नप व संवेदकों की निविदाओं में मिलीभगत से रोक भी लगेगा.
नप की ओर से कार्रवाई जाने वाले विभिन्न योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार भी होगा. सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि स्थायी सशक्त समिति की बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2018 को बेहतर तरीके से कराने पर विचार किया जायेगा. ताकि स्वच्छता के मामले में बेतिया शहर के रैकिंग और बेहतर हो सके.
इसके अलावे बैठक में सैरातों की बंदोबस्ती, नगर परिषद के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर विचार, कामगार यूनियन संघ से 4 नवंबर 2017 हुई समझौते पर विचार-विमर्श किया जायेगा. सशक्त समिति की बैठक में सहमती बनने के बाद नप बोर्ड की बैठक में इसे पास कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >