धूमधाम से मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मदिन

बगहा/रामनगर : प्रभु यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को बगहा एक स्थित चखनी गिरजा घर को दुल्हन की तरह फूलपत्ती एवं रंग रोगन समुचित प्रकाश से सजाया गया था. जहां 25 दिसंबर को इसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु की प्रार्थना की और केक काटकर हर्ष के साथ उनके जन्मदिन को मनाया. […]

बगहा/रामनगर : प्रभु यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को बगहा एक स्थित चखनी गिरजा घर को दुल्हन की तरह फूलपत्ती एवं रंग रोगन समुचित प्रकाश से सजाया गया था. जहां 25 दिसंबर को इसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु की प्रार्थना की और केक काटकर हर्ष के साथ उनके जन्मदिन को मनाया. वहीं सांता कलाज के गेटअप में बच्चों के बीच चॉकलेट आदि का वितरण किया गया. हालांकि इस त्योहार का आगाज इससे जुड़े धर्मावलंबियों के घर 22 दिसंबर से ही प्रारंभ है.

इसाई समुदाय के लोग अपने घरों से लेकर गिरजा घर तक की तैयारी में जुटे रहते है. सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाये जाने वाला इस पर्व में कैरोल गीत आज भी गूंजे. लोग घर घर पहुंचकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई भी दी. वहीं इस दिन का बड़ा महत्व समझा जाता है. जिसको लेकर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान भी बना.

रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार नगर के कैथोलिक चर्च में भी इसाई समुदाय के लोगों ने धूम धाम से क्रिसमस से त्योहार का मनाया. इसके साथ ही लोगों ने एक दूसरे को इस पर्व को लेकर शुभकामना भी दी. गिरजा घर में समलित रूप से कैरोल गीत भी गाये. बताया जाता है कि प्रभु यीशु का जन्म 24 दिसंबर को ही देर रात करीब 12 बजे वेतलेहम के एक गांव के गौशाला में हुआ था.

इसको लेकर प्रत्येक वर्ष इसाई धर्म के लोग इस पर्व को धूम धाम से मनाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >