दबंगों ने उजाड़ा घर, विरोध पर की फायरिंग

बैरिया : दबंगों ने पहले मारपीट कर घर उजाड़ दिया और फिर विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैला दी. वारदात बैरिया थाना क्षेत्र के तधवानंदपुर पंचायत की है. घायलों का इलाज एमजेके हॉस्पिटल में चल रहा है. हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है. मामले में अभी थाने पर आवेदन नहीं […]

बैरिया : दबंगों ने पहले मारपीट कर घर उजाड़ दिया और फिर विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैला दी. वारदात बैरिया थाना क्षेत्र के तधवानंदपुर पंचायत की है. घायलों का इलाज एमजेके हॉस्पिटल में चल रहा है. हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है. मामले में अभी थाने पर आवेदन नहीं दिया गया है. घटना के बाद से पीड़ित दहशत में हैं.

पीड़ित निशु कुमारी ने बताया कि रात्रि के समय बृजेश यादव, झुना यादव, मदन यादव, बद्री यादव सहित दर्जनों लोग घर पर आए तथा घर को उजाड़ना शुरु कर दी. जब हम लोगों द्वारा रोका गया तो बंदूक से गोलियां चलाई. इससे हम लोग डर गए. इसके बाद इन लोगों द्वारा मेरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट किया. जिसमें शंकर यादव, शिवपूजन यादव, कृष्णावती देवी, तेतरी देवी आदि लोग घायल हो गए. इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह का आवेदन थाने पर नहीं आया है. हालांकि घर उजाड़ने की जानकारी मिली है साथ ही उन्होंने गोली चलने की बात से इनकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >