गैस मॉडलिंग का डीएम ने किया निरीक्षण

मझौलिया : प्रखंड के लालसरैया निर्माणाधीन सिक्का इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड गैस मॉडलिंग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी डॉ.निलेश रामचंद्र देवरे ने किया. डीएम ने प्लांट के सभी मशीनों, यंत्रों एवं कागजातों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. स्थल निरीक्षण के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार ने तकनीकी संसाधनों का अवलोकन कर संतुष्ट दिखे. डीडीसी […]

मझौलिया : प्रखंड के लालसरैया निर्माणाधीन सिक्का इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड गैस मॉडलिंग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी डॉ.निलेश रामचंद्र देवरे ने किया. डीएम ने प्लांट के सभी मशीनों, यंत्रों एवं कागजातों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. स्थल निरीक्षण के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार ने तकनीकी संसाधनों का अवलोकन कर संतुष्ट दिखे. डीडीसी योगेंद्र सिंह ने बारीकी से निर्माणाधीन प्लांट के बारे में विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. प्लांट के साइड इंचार्ज आलोक सिंह ने प्लांट के निर्माणाधीन तकनीकी संसाधनों एवं अन्य उपकरणों के बारे में प्रशासनिक पदाधिकारियों को जानकारी देकर संतुष्ट किया. इस मौके पर सीओ प्रवीण कुमार सिन्हा, प्लांट के विक्की सिंह समेत अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >