रेप का प्रयास करनेवालों ने पंचायत में पीड़िता को पीटा

बेतिया : इनरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के प्रयास मामले में पंचायत के दौरान पीड़िता की पिटाई कर दी गयी. इस बाबत पीड़िता ने इनरवा थाना में केस करवाया है. दर्ज प्राथमिकी में प्रेम पासवान, उसके परिजन हीरा पासवान, लक्ष्मण पासवान, नागपातो देवी, फुलमातो देवी व मैना देवी को आरोपित बनाया गया […]

बेतिया : इनरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के प्रयास मामले में पंचायत के दौरान पीड़िता की पिटाई कर दी गयी. इस बाबत पीड़िता ने इनरवा थाना में केस करवाया है. दर्ज प्राथमिकी में प्रेम पासवान, उसके परिजन हीरा पासवान, लक्ष्मण पासवान, नागपातो देवी, फुलमातो देवी व मैना देवी को आरोपित बनाया गया है. नरकटियागंज एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इनरवा थानाध्यक्ष को आरोपितों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है.

आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि वह संध्या समय शौच के लिए गयी तभी प्रेम पासवान ने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया. उसका कपड़े भी फाड़ दिये. किसी तरह महिला वहां से अपने को बचाकर घर पहुंची. पीड़ित महिला का पति शाम में घर आया, तो उसने घटना की जानकारी दी. पति अपनी पत्नी को लेकर आरोपित के घर पहुंचा और मामले की शिकायत उसके (आरोपित के) पिता से की. पिता ने कहा कि पुलिस में जाने की जुर्रत नहीं करना. पंचायती में मामला हल हो जायेगा. दूसरे दिन एक बजे दिन में गांव के मंदिर में पंचायती का आयोजन किया गया. इस दौरान अभियुक्तों ने पीड़ित महिला को ही मारपीट करघायल कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >