सीक न्यू बार्न केयर यूनिट के डॉक्टर ही करेंगे बच्चा वार्ड में भी इलाज

बेतिया : बच्चा वार्ड में भरती बीमार बच्चा मरीजों का इलाज सीक न्यू बार्न केयर यूनिट के डॉक्टर ही करेंगे. इसके मद्देनजर अस्प्ताल अधीक्षक डॉ सच्चिदानंद झा ने निर्देश जारी किया है. इसमें बताया है कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल परिसर में स्थापित सीक न्यू बार्न यूनिट का प्रभारी डॉ जेपी नारायण को […]

बेतिया : बच्चा वार्ड में भरती बीमार बच्चा मरीजों का इलाज सीक न्यू बार्न केयर यूनिट के डॉक्टर ही करेंगे. इसके मद्देनजर अस्प्ताल अधीक्षक डॉ सच्चिदानंद झा ने निर्देश जारी किया है. इसमें बताया है कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह एमजेके अस्पताल परिसर में स्थापित सीक न्यू बार्न यूनिट का प्रभारी डॉ जेपी नारायण को बनाया गया है. साथ ही यहां डयूटी रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है. इसमें कार्यरत डॉक्टर और चिकित्साकर्मी ही बच्चा वार्ड में भरती बच्चा मरीजों की इलाज व देख-रेख करेंगे. वहीं अधीक्षक ने सीक बार्न केयर यूनिट एवं बच्चा वार्ड में समय से डयूटी करने का निर्देश भी दिया है. कहा है कि इसमें किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >