बरात में नाच के दौरान फायरिंग, आठवीं कक्षा के तीन छात्र घायल

बेतिया : नौतन के खुटही गांव में शादी समारोह में नाच देखने गये बुधवलिया निवासी तीन स्कूली बच्चे वहां हुई फायरिंग में घायल हो गये. घटना रविवार की रात 10 बजे की है. घायल संदीप पासवान (15), बुलेट पंडित (15), संदीप पंडित (15) को एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शिवचंद्र […]

बेतिया : नौतन के खुटही गांव में शादी समारोह में नाच देखने गये बुधवलिया निवासी तीन स्कूली बच्चे वहां हुई फायरिंग में घायल हो गये. घटना रविवार की रात 10 बजे की है. घायल संदीप पासवान (15), बुलेट पंडित (15), संदीप पंडित (15) को एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शिवचंद्र भगत ने बताया कि बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है. सभी के पैर व हाथ मे छर्रा लगा है.

घायल संदीप पासवान के पिता बली पासवान ने बताया कि गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर खुटही में बीरेंदर महतो के घर बरात आयी थी. तीनों बच्चे नाच देखने गये थे. नाच में किसी ने गोली चला दी, जो एक साथ बैठे तीनों बच्चों को लग गयी. सूचना मिलने पर परिजन वहां जा रहे थे, तभी ग्रामीण घायलों को लेकर अस्पताल जाते वक्त उन्हें मिल गये. नौतन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. फायरिंग किसने की है, पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >