पासपोर्ट के अभाव में अधर में सैकड़ों की हज यात्रा

बेतिया : जिले के हज यात्रियों में पासपोर्ट विभाग की लापरवाही से घोर मायूसी है. हज यात्रा के लिए अंतिम तिथि सात दिसंबर तक उनके पासपोर्ट के निपटारा नहीं होने से ऐसे सैकड़ों हज यात्रियों का फार्म नहीं भरा जा सका. इसको लेकर शहर के गंज नंबर एक मोहल्ले में स्थित इमारत-ए-शरिया बिहार उड़ीसा के […]

बेतिया : जिले के हज यात्रियों में पासपोर्ट विभाग की लापरवाही से घोर मायूसी है. हज यात्रा के लिए अंतिम तिथि सात दिसंबर तक उनके पासपोर्ट के निपटारा नहीं होने से ऐसे सैकड़ों हज यात्रियों का फार्म नहीं भरा जा सका.

इसको लेकर शहर के गंज नंबर एक मोहल्ले में स्थित इमारत-ए-शरिया बिहार उड़ीसा के जिला कार्यालय में हज यात्रा के लिए दौड़ लगाने वालों ने रोष जताया. उनका कहना था कि हज कमेटी बिहार की ओर से हज यात्रा के लिए सात दिसंबर तक हज यात्रियों के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी थी. लेकिन पासपोर्ट कार्यालय की लापरवाही के कारण इमारत-ए-शरिया के जिला कार्यालय में महज 36 यात्रियों के हज यात्रा का फार्म भरा जा सका. शेष सैकड़ों लोगों की हज यात्रा अधर में लटक गयी है.
इमारत-ए-शरिया शाखा बेतिया के रइसुल नोकबा डाॅ मोजिबुररहमान खान ने बताया कि सैकड़ों हज यात्रियों के फार्म पासपोर्ट की जांच अधूरी रहने के कारण हज कमेटी पटना के कार्यालय में जमा नहीं किया जा सका. महज 36 पासपोर्ट उपलब्ध होने के कारण इतने ही यात्रियों का फार्म जमा कराया जा सका. श्री खान ने बताया कि इस समस्या के संबंध में हज कमेटी पटना को अवगत करा दी गयी है और उम्मीद जताते हुए आग्रह की गयी है कि पासपोर्ट के अभाव में लंबित फार्मों को जमा करने की तिथि बढ़ायी जाय.
मुख्य बातें
लापरवाही के कारण महज 36 लोगों के
जमा हो सके फॉर्म
हज यात्रा के लिए अंतिम तिथि को लेकर यात्रियों
ने जताया रोष

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >