विवाहिता की शिकायत पर ससुराल पहुंची पुलिस
बेतिया : ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता यासमीन खातून मंगलवार की अहले सुबह नगर थाने पहुंची. पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की लिखित शिकायत की. मामला शहर के बसवरिया दारोगा टोला मोहल्ले की बतायी गयी है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि विवाहिता यासीमन की शिकायत पर कार्रवाई […]
बेतिया : ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता यासमीन खातून मंगलवार की अहले सुबह नगर थाने पहुंची. पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने की लिखित शिकायत की. मामला शहर के बसवरिया दारोगा टोला मोहल्ले की बतायी गयी है. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि विवाहिता यासीमन की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. मामले में दारोगा महेंद्र प्रसाद को विवाहिता के साथ उसके ससुराल भेजा गया है.
मायका व ससुराल पक्ष की ओर से बैठकर मामला सुलझाने का प्रयास किया रहा है. अगर मामला सुलह नहीं होता है,तो विवाहिता के आवेदन पर ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
हुआ यूं कि अहले सुबह करीब 8 बजे विवाहिता यासमीन अपने करीब एक साल की बच्ची व लौरिया थाना के डुमरा देवराज निवासी पति सरफराज अंसारी के साथ नगर थाना पहुंची. थाना पहुंचने के बाद विवाहिता ने नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान को बताया कि उसकी शादी बसवरिया दारोगा टोला निवासी वसीर उर्फ डब्लू के साथ वर्ष 2014 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी.
शादी के बाद उसे एक पुत्री हुई. पति वसीर राजमिस्त्री का काम करता है. उसके बाद ससुराल वाले विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे व घर से निकाल देने की धमकी देने लगे. ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर वह थाना पहुंची है. थानाध्यक्ष ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए दारोगा महेन्द्र प्रसाद व महिला पुलिस जवानों को विवाहिता के साथ उसके ससुराल भेजा. मामले की सुलह को लेकर दोनों पक्षों की ओर से बैठक की गयी है.
कार्रवाई
मामले को सुलझाने में जुटे मायके व ससुराल पक्ष के लोग