अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

बेतिया : हजारी पशु मेला बेतिया राज के जमीन पर घर बनाये लोगों का अतिक्रमण हटाने को लेकर बुधवार की सुबह गुस्सा भड़क गया. गुस्साये लोगों ने डीएम आवास का घेराव किया व बेतिया-अरेराज मुख्य सड़क को करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा. जाम के कारण दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी थी़ […]

बेतिया : हजारी पशु मेला बेतिया राज के जमीन पर घर बनाये लोगों का अतिक्रमण हटाने को लेकर बुधवार की सुबह गुस्सा भड़क गया. गुस्साये लोगों ने डीएम आवास का घेराव किया व बेतिया-अरेराज मुख्य सड़क को करीब डेढ़ घंटे तक जाम रखा. जाम के कारण दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी थी़ डीएम आवास व सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार झा घटना स्थल पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया.

जिसके बाद बेतिया-अरेराज मुख्य पथ पर यातायात बहाल हो सका. बेतिया राज की ओर से हजारी पशु मेला ग्राउंड पर अतिक्रमण कर घर बनाये लोग अहले सुबह डीएम आवास पहुंचे. जिसमें महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा थी. अतिक्रमणकारी डीएम से अतिक्रमण नहीं हटाने की मांग कर बेतिया-अरेराज मुख्य पथ को जाम कर दिये व सड़क पर बैठ गये. गुस्साये लोगों का कहना था कि प्रशासन उनको इस ठंड के मौसम में साजिश के तहत बेघर करना चाह रहा है.

इसी को लेकर अतिक्रमण हटाने की बात कह रहा है. वे डीएम अतिक्रमण नहीं हटाने की बात कहे रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार झा, नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, मुफस्सिल थानाध्यक्ष रमेशचन्द्र उपाध्याय भारी संख्या में पुलिस जवान पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. सड़क जाम को खत्म कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >