बेतिया : मैनाटांड़ सीमा पर स्थित इनरवा बीओपी के एसएसबी ने सोमवार की अहले सुबह पिराड़ी चौक के पास नेपाल से आ रहे करीब ढाई करोड़, लगभग साढ़े बारह किलो का चरस जब्त किया. हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर तस्कर गठरी फेंक फिर से नेपाल भाग निकलने में सफल रहा.
उप सेनानायक अंजय कुमार रजक ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से मादक पदार्थ लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है.
होगी कार्रवाई
इस पर त्वरित कार्रवाई कर इनारवा बीओपी में तैनात अधिकारी को चप्पे-चप्पे में नाका लगाने का निर्देश दिया गया. इसके आलोक में एसएसबी के जवान कार्रवाई में जुट गये. तभी पिराड़ी चौक के पास जवानों की नजर एक संदिग्ध आदमी पर पड़ी. अचानक जवानों की नजर उस संदिग्ध पर पड़ी. जवानों के ललकारने पर उक्त व्यक्ति गठरी फेंक भाग निकला. उसमें चरस की बरामदगी हुई. उप सेनानायक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त चरस की कीमत ढाई करोड़ आंकी गयी है. जब्त चरस को लेकर अग्रेतर कार्रवाई जारी है.
बेतिया बंद के दौरान दुकान में तोड़फोड़
बेतिया बंद के दौरान दुकानों को बंद कराते समय महावतटोली के समीप घटी घटना
मोबाइल दुकान में तोड़फोड़ पर आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम व एसडीपीओ पहुंचे घटनास्थल पर, आक्रोशितों को कराया शांत
