विवाहोत्सव में खूब झूमे बराती, हुई आतिशबाजी

श्रीराम-सीता विवाह . श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ बेतिया : भगवान श्रीराम-सीता विवाह के अवसर पर चनपटिया जश्न में डूबा नजर आया. यहां गुरुवार की शाम को सभी मंदिर और मठ जगमग लाइटों से चमक उठे. मौका था श्रीराम-सीता विवाह का. निकली बरात में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए. इस दौरान बैंड बाजे की […]

श्रीराम-सीता विवाह . श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बेतिया : भगवान श्रीराम-सीता विवाह के अवसर पर चनपटिया जश्न में डूबा नजर आया. यहां गुरुवार की शाम को सभी मंदिर और मठ जगमग लाइटों से चमक उठे. मौका था श्रीराम-सीता विवाह का. निकली बरात में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए. इस दौरान बैंड बाजे की धुन पर भक्तगण थिरकते नजर आये. आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी हो रही थी. सड़क पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की बरात का स्वागत भक्तों ने फूलों की वर्षा से की. जगह जगह हर हर महादेव,
जय श्री राम की गूंज सुनाई पड़ रही थी. बारात चनपटिया के विभिन्न मार्गों से होते हुए राम-जानकी मंदिर पहुंची.चनपटिया स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में गुरुवार को श्रीराम सीता विवाह का भव्य आयोजन किया गया. मंदिर परिसर में आचार्य के द्वारा रामायण में वर्णित माता सीता के स्वयंवर एवं श्री राम-सीता विवाह का कथा वाचन किया.
इससे पूर्व भगवान राम व माता सीता की भव्य शोभा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया. इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने बाजार क्षेत्र में स्थित सभी देवस्थलों में देव पूजन भी की. इस विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इतने भव्य आयोजन की जिम्मेवारी विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं कीरही.
मौके पर भाजयुमो के विवेक कुमार, विहिप के संरक्षक राकेश चौबे, मंत्री वैभव निशांत,अध्य्क्ष अमर कुमार,उपाध्यक्ष कृष्णा जैसवाल, अजय यादव व कार्यकर्ता-मनीष ,अंकित,क्षितिज उज्ज्वल ,किशन ,अमित,रविंद्र, अमित,दीपू, गुड्डू,चंदेश्वर,जितेन्द्र, राजकुमार आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >